May 2, 2026

कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद – दीपक बैज

0
Screenshot_20260423_224503_copy_960x591

कांकेर – माओवादियों के द्वारा लगाये गये आईईडी ब्लास्ट में एक इंस्पेक्टर और तीन सिपाही शहीद होने की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा यह घटना बहुत दुखद है, ईश्वर शहीद जवानों की आत्मा को शांति दे तथा उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे। इस दुखद घटना में जो जवान घायल हुए है उनका समुचित इलाज हो, ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस घटना से साफ हो रहा कि खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। नक्सलवाद एक ऐसा दंश है जिसे छत्तीसगढ़ विशेष तौर पर बस्तर के लोग लंबे समय से झेल रहे है। सरकार केवल हवाई दावे करके अपने कर्तव्य से मुंह न मोड़े। सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि अब वहां पर कोई और मौत नहीं हो।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे बस्तर में खतरनाक आईईडी प्रेशर बम जैसे न जाने कितनी घातक बारूदी, सुरंगों का जखीरा दबा होगा, उसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। सरकार इनसे छुटकारा के लिए विशेष अभियान चलाये, यह सुरंगे न सिर्फ सुरक्षा बलों, आम आदिवासी के लिए भी घातक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर में शांति बहाली और सुरक्षित वातावरण तैयार करने की ठोस कार्य योजना बनाई जाए तथा बस्तर के जनजीवन को पटरी पर लाने के सभी सार्थक प्रयास होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *