March 6, 2026

सनरूफ से गुब्बारे फेंकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
Screenshot_20260303_182451_copy_800x562

छत्तीसगढ़ – रायपुर में सड़क पर मस्ती के नाम पर की गई खतरनाक हरकत अब कानूनी कार्रवाई में बदल गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाया है।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 02 मार्च 2026 को भारत माता चौक से कोटा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक चारपहिया वाहन में सवार युवक सनरूफ से बाहर निकलकर राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बढ़ सकता था बड़ा हादसा

वीडियो में दिखाई दे रही लापरवाही से न सिर्फ राहगीरों को परेशान किया गया, बल्कि वाहन चालक और आम जनता की जान को भी गंभीर खतरे में डाला गया। चलते वाहन से इस तरह की हरकत किसी भी समय बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती थी।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना गुढ़ियारी में अप.क्र. 100/26, धारा 281 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे टाटा हैरियर (CG/04/PW/8922) को जब्त कर लिया है। वाहन स्वामी की पहचान विजय कुकरेजा, निवासी देवपुरी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अन्य संबंधितों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़क को मनोरंजन का स्थान समझने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed