March 6, 2026

वीडियों : सूरजपुर BREAKING | भूमि पूजन नहीं, BJP का अखाड़ा! मंच पर बैठे कृषि मंत्री के सामने खुलकर आई गुटबाजी

0
Screenshot_20260302_175526_copy_800x453

रिपोर्ट – बिप्लव दत्ता

सूरजपुर – जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के धोंधा गांव में आयोजित कृषि महाविद्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम उस वक्त शर्मनाक तमाशे में बदल गया, जब मंच पर ही भारतीय जनता पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए।

सरकारी कार्यक्रम में विकास की बात होनी थी, लेकिन BJP की अंदरूनी गुटबाजी ने पूरे आयोजन को रणक्षेत्र बना दिया। मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं के सामने पहले तीखी बहस हुई और फिर देखते ही देखते भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल और प्रदेश पदाधिकारी अनुप गुप्ता के बीच खुलेआम मारपीट शुरू हो गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह पूरा हंगामा कृषि मंत्री रामविचार नेताम और प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की मौजूदगी में हुआ, लेकिन किसी की भी मौजूदगी झगड़े को रोक नहीं सकी।

मंच पर नेताओं की हाथापाई के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अफरा-तफरी ने सरकारी आयोजन की गरिमा को पूरी तरह तार-तार कर दिया।

सवाल यह है कि जब मंच पर ही BJP नेता एक-दूसरे को पीटने पर उतारू हैं, तो जनता की समस्याओं पर ध्यान कौन देगा?

क्या यही है “सुशासन” और “अनुशासन” की तस्वीर?

इस घटना ने साफ कर दिया है कि भाजपा के भीतर की गुटबाजी अब बंद कमरों से निकलकर सार्वजनिक मंचों तक पहुंच चुकी है। सूरजपुर की सियासत में इस बवाल के बाद राजनीतिक भूचाल आना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed