March 6, 2026

बीजापुर में बड़ा नक्सल एनकाउंटर, लाखों के इनामी 2 एरिया कमेटी मेंबर ढेर, इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई

0
IMG-20260226-WA0008_copy_800x563

छत्तीसगढ़ – नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई सामने आई है। इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के दो वर्दीधारी माओवादी कैडर मारे गए। दोनों पर ₹5-5 लाख का इनाम घोषित था।

खुफिया सूचना पर निकली थी संयुक्त टीम

माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर DRG, बस्तर फाइटर्स, STF, CoBRA और CRPF की संयुक्त टीम 25 फरवरी की शाम सर्च ऑपरेशन पर रवाना हुई थी। 26 फरवरी की सुबह करीब 06 बजे से थाना जांगला क्षेत्र के जैगुर–डोडुम इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई, जो काफ़ी देर तक चली।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में दो वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए, जिनकी प्रारंभिक पहचान इस प्रकार हुई है—

हिचामी मडडा — ACM, भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य (इनाम ₹5 लाख)
मनकी पोड़ियम — ACM, भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य (इनाम ₹5 लाख)

हथियारों का जखीरा बरामद

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है—
01 SLR राइफल, 03 मैगजीन, 55 राउंड
01 INSAS राइफल, 03 मैगजीन, 19 राउंड
01 12 बोर बंदूक, 02 सेल
02 हैंड ग्रेनेड, 02 देशी ग्रेनेड
डेटोनेटर, स्कैनर बैटरी, मैकेनिज्म, दवाइयाँ, पाउच व अन्य नक्सली सामग्री

एसपी बीजापुर का बयान

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि “बीजापुर पुलिस और सुरक्षाबल जनता की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

आईजी बस्तर रेंज की दो टूक

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पट्टलिंगम ने शेष सक्रिय माओवादी कैडरों से हिंसा छोड़ने की अपील करते हुए कहा—
“जैसे कई पूर्व माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौट चुके हैं, वैसे ही शेष कैडर भी हथियार छोड़ें। हिंसा का रास्ता अब निरर्थक है। सरकार आत्मसमर्पण करने वालों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए संकल्पित है।”


इलाके में हाई अलर्ट

मुठभेड़ के बाद आसपास के क्षेत्रों में DRG, बस्तर फाइटर्स, STF, CRPF और CoBRA की टीमें व्यापक सर्च अभियान चला रही हैं। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए इलाका पूरी तरह घेराबंदी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed