March 6, 2026

No Flex Zone में भी सीएम के पोस्टर! क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं?

0
Screenshot_20260221_213750_copy_800x582


रायपुर – राजधानी रायपुर में No Flex Zone घोषित क्षेत्रों में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित इलाकों में भी Vishnu Deo Sai के जन्मदिन के पोस्टर और बैनर लगे हुए दिखाई दिए।

नगर घड़ी चौक से लेकर तेलीबांधा रोड तक कई प्रमुख स्थानों पर पोस्टर नजर आए, जबकि यह पूरा क्षेत्र No Flex Zone के दायरे में आता है। सवाल यह उठता है कि जब आम नागरिक एक छोटा सा बैनर लगाने पर कार्रवाई का शिकार होता है, तो फिर ये बड़े-बड़े पोस्टर कैसे और किसकी अनुमति से लगाए गए?

नियम किताबों में, पालन चुनिंदा?

नगर निगम के नियम स्पष्ट हैं— No Flex Zone में बिना अनुमति कोई भी पोस्टर, बैनर या फ्लेक्स लगाना प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर पोस्टर हटाने के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। आम जनता पर तो नियम सख्ती से लागू होते हैं, मगर राजनीतिक रसूख के आगे वही नियम बेबस नजर आते हैं।


शहर में चर्चा जोरों पर है—“क्या कानून सिर्फ आम आदमी के लिए है?”
“क्या सत्ता और रसूख के आगे नियम बेमानी हो जाते हैं?”

अब देखना यह होगा कि नगर निगम और प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करता है या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

खबर पर नजर बनी रहेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed