March 6, 2026

वीडियों: पेट्रोल पंप पर जानलेवा लापरवाही: बाइक की टंकी में लगाई आग, दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260219-WA0028_copy_600x610

रायपुर – राजधानी में लापरवाही और दुस्साहस की हद पार करने वाला मामला सामने आया है। 18 फरवरी 2026 की शाम करीब 07:40 बजे, थाना उरला क्षेत्र के कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर दो युवकों की हरकत ने पूरे इलाके को दहला दिया।

पेट्रोल भरते वक्त टंकी में झोंकी आग

मोटरसाइकिल सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। जैसे ही पेट्रोल पंप कर्मी बाइक की टंकी में पेट्रोल डाल रहा था, पीछे बैठा युवक अचानक नीचे उतरा और लाइटर से सिगरेट जलाने लगा। कर्मी ने तत्काल मना किया, लेकिन युवक ने चेतावनी को ठेंगा दिखाते हुए जलता हुआ लाइटर पेट्रोल डलती टंकी के पास ले जाकर आग लगा दी।

पलभर में मोटरसाइकिल की टंकी और पेट्रोल मशीन के नोजल में आग भड़क उठी। पंप परिसर में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि पेट्रोल पंप कर्मी की सतर्कता से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा विस्फोट और कई जिंदगियां खतरे में पड़ सकती थीं।

गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज

घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मी की शिकायत पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 53/26 दर्ज किया गया। आरोपियों पर धारा 326(छ), 287, 125 बीएनएस के तहत गंभीर अपराध कायम किया गया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मोटरसाइकिल और लाइटर जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  1. धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रिय
    पिता – सुदामा सिंह क्षत्रिय | उम्र – 21 वर्ष
    निवासी – रावा मंदिर, तुलसी च्वाइस सेंटर के पास, बीरगांव, थाना उरला, रायपुर
  2. ईमरान कुरैशी
    पिता – इस्ताज कुरैशी | उम्र – 21 वर्ष
    निवासी – मकान नंबर 205-A, एचपी कॉलोनी, उरला, थाना उरला, रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed