March 6, 2026

कार में गांजा की तस्करी! 50 किलो गांजा, 2 लाख नकद और लग्ज़री कार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20260215-WA0006

छत्तीसगढ़ – रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50.94 किलोग्राम गांजा, 2 लाख रुपये नगद, मोबाइल फोन और टोयोटा कार सहित करीब 32.67 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर दो शातिर गांजा तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के सख्त मॉनिटरिंग में अंजाम दी गई, जिससे नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है।


ग्राहक का इंतजार कर रहे थे तस्कर, पुलिस ने दबोचा


दिनांक 14 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत केनाल रोड, दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक कार में सवार दो युवक गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से अलग–अलग पैकेटों में 50 किलो 94 ग्राम गांजा, 02 लाख रुपये नगद, 02 मोबाइल फोन और टोयोटा कार (MH 01 BU 9616) बरामद की गई।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/26, धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पूछताछ कर रही है, जिससे पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की तैयारी है।


गिरफ्तार आरोपी


हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (28 वर्ष)
निवासी – सुमित बाजार के पास, धमतरी
हिमांशु दामले (31 वर्ष)
निवासी – आतर गांव, अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला–मानपुर

अब तक बड़ी कार्रवाई

वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा 12 मामलों में 27 आरोपियों की गिरफ्तारी, 125.658 किलोग्राम गांजा, 2.04 लाख रुपये नगद, चारपहिया वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं। रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत है कि नशे के कारोबारियों के लिए अब शहर में कोई जगह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed