March 6, 2026

भाजपा सरकार में आडिट के पहले आबकारी भवन में आग लगना दाल में कुछ काला – प्रवक्ता ठाकुर

0
Screenshot_20260208_224848_copy_1080x675

रायपुर – ऑडिट के पहले आबकारी भवन लाभांडी में लगी आग को भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार छिपाने षड्यंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार के दो साल में बेहिसाब शराब घोटाला हुआ है। मिलावटी शराब, खराब क्वालिटी का शराब, प्लेसमेंट कम्पनियों की गड़बड़ियां, राजस्व की बड़ी चोरी हुई है।जो ऑडिट में जनता के सामने उजागर होता इसे बचने के लिये ऑडिट के पहले आबकारी विभाग की तीसरी मंजिल में आग लगा दी गई ताकि ऑडिट के लिए रखी दसतावेज जलकर खाक हो जाये और भ्रष्टाचार के सबूत नष्ट हो जाये।ये गम्भीर मामला है इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा डबल इंजन की सरकार में हर विभाग में भारी गड़बड़ियां हो रही है।अभी कुछ दिन पहले रायपुर डीओ ऑफिस में भी आग लगी थी जिसमे महत्पूर्ण दसतावेज जलकर खाक हो गये।इसके पहले गुढ़ियारी में बिजली विभाग के करोड़ो रूपया का ट्रांसफार्म जलकर खाक हो गया था उसकी जांच रिपोर्ट भी संदिग्ध थी जिम्मेदारों पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है।अब आबकारी विभाग में भी आगजनी हो गई।ये सब घटनाये ऑडिट के पहले ही हो रही है। आगजनी की घटना को दुर्घटना बताकर भ्र्ष्टाचार के सबूत मिटाये जा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साल के आखिर में विभागीय ऑडिट होती है जिसकी जानकारी सदन के बजट सत्र में रखी जाती है ऐसे में भ्र्ष्टाचार छिपाने गड़बड़ियों पर पर्दा करने आगजनी की घटनाये हो रही है इसे शार्ट सर्किट बताकर जनता का ध्यान गड़बड़ियों से हटाया जाने का षडयंत्र रचा जा रहा है।भाजपा सरकार शराब की काली कमाई कर रही है।और सरकारी दफ्तरों में आग लगवा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed