March 6, 2026

रायपुर में भीषण आग और ब्लास्ट, उरकुरा ऑयल फैक्ट्री हादसे से मचा हड़कंप

0
Screenshot_20260207_144157_copy_800x437


रायपुर | छत्तीसगढ़ गर्मी के मौसम से पहले राजधानी रायपुर में आग की एक भयावह घटना ने शासन-प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रायपुर के उरकुरा स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर से पहले धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में लोग सहम गए और जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।

हादसे के दौरान नगर निगम के फायर कर्मचारी मौके पर आग बुझाने में जुटे रहे, वहीं हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल को भी आग बुझाने और इलाके को सुरक्षित करने में लगाया गया। यह स्थिति अपने आप में सिस्टम की आपातकालीन तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

फिलहाल,आग लगने के प्राथमिक कारणों का पता नहीं चल सका है..इस हादसे में कितने का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है..सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को अलर्ट पर रखा गया है
घटना ने साफ संकेत दे दिया है कि गर्मी शुरू होने से पहले राजधानी में फायर सेफ्टी, औद्योगिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है, वरना ऐसे हादसे भविष्य में और भी बड़े खतरे का रूप ले सकते हैं।

प्रशासन की ओर से मामले की जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है, जिसके बाद ही आग और ब्लास्ट की असली वजह सामने आ पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed