March 6, 2026

ऑपरेशन “निश्चय” : एम्बुलेंस से  520 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र–ओडिशा अंतरराज्यीय तस्करी चेन ध्वस्त,थोक खरीदार से लेकर परिवहन सरगना तक 9 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260130-WA0005


महासमुंद। “नशामुक्त महासमुंद” के लक्ष्य को ज़मीन पर उतारते हुए महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब तक की सबसे बड़ी End-to-End (पूरी सप्लाई चेन) कार्रवाई को अंजाम दिया है।

ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान में 520 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की रीढ़ तोड़ दी है।

थाना कोमाखान में दर्ज नारकोटिक्स एक्ट के इस प्रकरण में पुलिस ने थोक खरीदार, खुदरा विक्रेता, परिवहन सरगना और बैकवर्ड लिंक तक पहुंच बनाते हुए कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पूरा नेटवर्क बेनकाब : कौन–कौन गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में—
01 थोक खरीदार
02 खुदरा बिक्रीकर्ता
01 परिवहन सरगना
04 परिवहनकर्ता
01 मुख्य थोक विक्रेता (बैकवर्ड लिंक) शामिल हैं।

पुणे से महासमुंद तक फैला था गांजा नेटवर्क

इस प्रकरण में पुणे (महाराष्ट्र) से प्रमुख खरीददार रामदास चंदू सोनवाने को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि—
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है।वह पहले तड़ीपार भी रह चुका है
उसके दोनों बेटे पिता के निर्देश पर पुणे क्षेत्र में गांजा वितरण नेटवर्क में सक्रिय थे।जांच के दौरान आरोपी से जुड़ी लगभग ₹4 करोड़ की संपत्ति चिन्हांकित की गई है, जिस पर SAFEMA एक्ट के तहत अटैचमेंट की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

महाराष्ट्र–ओडिशा ट्रांसपोर्ट चेन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क का मुख्य सरगना आकाश जाधव भी पुलिस की गिरफ्त में है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि— बीते 01 वर्ष में कम से कम 06 बार गांजा ट्रांसपोर्टिंग की गई। पुणे के एक मामले में वह पिछले 06 माह से फरार था

सोशल मीडिया स्टार, अंदरखाने ड्रग माफिया

चौंकाने वाला तथ्य यह है कि आकाश जाधव सोशल मीडिया पर “Sarpmitra Akash Jadhav” नाम से सक्रिय रहा है—YouTube: लगभग 56.8 लाख फॉलोअर्स Instagram: लगभग 3.17 लाख फॉलोअर्स…वह सार्वजनिक तौर पर सर्प-रक्षा और स्नेक रेस्क्यू गतिविधियों से जुड़ा दिखता था, जबकि पर्दे के पीछे ड्रग तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। आरोपी की भी करीब ₹1.5 करोड़ की संपत्ति चिन्हांकित की गई है, जिस पर आगे कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

महासमुंद पुलिस का सख़्त संदेश

महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि—“अवैध मादक पदार्थों के संगठित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सप्लायर से लेकर फाइनेंसर तक किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed