SC की ढाल में हिस्ट्रीशीटर! पुरानी बस्ती थाना पहुंचा रोहित सिंह तोमर, पुलिस की सख्त पूछताछ
छत्तीसगढ़ – राजधानी रायपुर में उस वक्त हलचल मच गई, जब कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर अचानक पुरानी बस्ती थाना पहुंचा। जिस आरोपी की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है, वही रोहित कोर्ट के आदेश की आड़ में थाने पहुंचकर पुलिस के सवालों का सामना करता नजर आया।
सूत्रों के मुताबिक, थाने में रोहित सिंह तोमर से कई मामलों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। बीते साल ही रोहित के खिलाफ तेलीबांधा, पुरानी बस्ती समेत अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हुए थे, जिसके बाद से वह पुलिस के रडार पर था।
रोहित सिंह तोमर का नाम कोई नया नहीं है। उसका परिवार भी पहले से ही विवादों में रहा है। रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र सिंह का पुलिस ने पहले जुलूस निकाला था, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी।
अब सवाल ये उठता है कि
👉 SC की रोक के बीच पुलिस कितनी कार्रवाई कर पाएगी?
👉 और क्या यह पूछताछ आने वाले दिनों में किसी बड़े खुलासे की तरफ इशारा है?
फिलहाल, पुरानी बस्ती थाना पुलिस सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत सीमित कार्रवाई करते हुए हर पहलू की पड़ताल में जुटी है।

