विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, 21 जनवरी को होगी मंत्रालय में बैठक
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय के महानदी भवन में होगी। इससे पहले 31 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में साल की आखिरी कैबिनेट बैठक हुई थी। उस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।
बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों और नीतिगत प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। अलग अलग विभागों से आए प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार कुछ बड़े और अहम फैसले ले सकती है।
पिछली बैठक में रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक होने वाले 9वें ऑटो एक्सपो के दौरान बिकने वाले वाहनों पर लाइफटाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया गया था।

