ओडिशा से धान परिवहन करते 250 बोरी धान के साथ 3 वाहन को तहसीलदार ने किया जप्त, 1 करोड़ 47 लाख 37 हजार रुपए का धान हुआ जप्त
देवभोग:- राजस्व विभाग की धान तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाइयों से देवभोग क्षेत्र में हड़कंप मचा है, जिससे अवैध धान की खरीदी, ओडिशा राज्य से अवैध परिवहन और उसे बिचौलियों के माध्यम से मंडियों में खपाने की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया हैं बता दे बीते रात तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने गस्त के दौरान अपने अमले के साथ तीन अलग-अलग नाकों से कार्यवाही कर 250 पैकेट धान समेत 3 वहन को मंडी अधिनियम के तहत जप्त किया हैं, जिससे कोचियों और बिचौलियों में खौफ का माहौल व्याप्त है इस कार्रवाई के बाद कोचियों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया हैं, इससे पूर्व भी देवभोग राजस्व विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई कर बिचौलियों के हौसले पस्त किया गया हैं। तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने कहा कि धान खरीदी कुछ ही दिन शेष हैं अब कार्यवाही की गति तेज करेंगे, जिसके लिए अन्य राज्यों आने वाले धान को रोकने के लिए राजस्व अमला के साथ पुलिस कर्मी भी पूरी तरह से प्रत्येक नाका पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

जिले भर में अब तक की गई कार्यवाही पर एक नजर–
प्रशासन द्वारा दीगर राज्यों से आने वाले अवैध धान परिवहन को रोकने में पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज्यादा कार्यवाही की गई है,जिसमें सर्वाधिक कार्यवाही देवभोग एवं अमलीपदर क्षेत्र में देखने को मिला हैं,मिली जानकारी के मुताबिक विगत दो माह 06 दिवस से लगातार विशेष अभियान चलाकर 88 चार पहिया वाहन एवं 06 लावारिस इस प्रकार कुल 94 प्रकरणों में अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 9888 कट्टा धान को जप्त कर संबंधित विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया हैं। अब तक धान की अवैध परिवहन एवं बिक्री का 4,754 क्विंटल जिसका अनुमानित कीमत 01 करोड़ 47 लाख 37 हजार 400 रूपये का धान जप्त किया जा चुका हैं।

