March 9, 2026

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन उड़नदस्ता रायपुर की बड़ी कार्रवाई, 78 बसों पर जुर्माना

0
IMG-20260109-WA0003

( रिपोर्ट – बिप्लव दत्ता ) रायपुर – परिवहन मुख्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार परिवहन उड़नदस्ता रायपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित यात्री बसों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान बसों में अनिवार्य अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार तथा अन्य सुरक्षा मानकों की विधिवत जांच की गई। अभियान में कई बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर कुल 78 बसों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1,23,200 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।
कार्रवाई के साथ ही बस स्वामियों एवं संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन करने, अग्निशमन यंत्रों की समय-समय पर जांच कराने तथा आपातकालीन निकास मार्ग को हर हाल में बाधामुक्त रखने की समझाइश दी गई।

इस संबंध में परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी केशव राजवाड़े ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी दृष्टिकोण से इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed