March 6, 2026

प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी की तैयारियों को लेकर स्कूल कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने लिया बैठक

0
IMG-20251231-WA0020_copy_800x533

रायपुर – कैबिनेट गजेन्द्र यादव ने ग्राम दूधली, जिला बालोद में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक नवा रायपुर निवास में लिया। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, सहभागिता तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई।

मंत्री ने बताया कि जंबूरी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। पाँच दिवसीय इस राष्ट्रीय जंबूरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, रैली, डॉग शो, बैंड प्रदर्शन, रक्तदान शिविर, युवा सांसद कार्यक्रम, एडवेंचर गेम्स तथा छत्तीसगढ़ डे जैसे विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, सांसद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता प्रस्तावित है। पूरे भारत के लगभग 45 राज्यों से दस हजार से अधिक रोवर–रेंजर इस जंबूरी में भाग लेंगे। साथ ही श्रीलंका, भूटान एवं नेपाल से भी युवा प्रतिभागियों के आने की संभावना है।

गजेन्द्र यादव ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं प्रभारीजनों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जंबूरी भ्रमण कार्यक्रम में आसपास के जिलों के स्कूली विद्यार्थियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे परिसर में स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा एवं भोजन की समुचित एवं व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इस समीक्षा बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू, जिला मुख्य आयुक्त बालोद राकेश यादव, जिला आयुक्त मधुलिका तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी बालोद सुनील तिवारी सहित अशोक देशमुख, बीना यादव, सरिता पांडे, पूनम सिंह, अमित क्षत्रीय, भूपेंद्र शर्मा, अमर मोदी, मिलन सिंहा, विजय यादव, डी.के. पुरोहित, आनंद राम बघेल, शत्रोहन साहू, मितेन गणवीर, हेमंत देवांगन, हेमंत शर्मा, संजय मानिकपुरी, हेमधर साहू, राजीव तिवारी, अवधेश विश्वकर्मा, उत्तरा मानिकपुरी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed