119 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 3 थानों के प्रभारी बदले, रायपुर एसएसपी ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ – रायपुर में साल के आखिरी दिन पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से टीआई से लेकर एएसआई स्तर तक के कुल 119 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में आदेश रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जारी किया गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार इस बड़े फेरबदल में 4 थाना निरीक्षक (टीआई), 18 उप निरीक्षक (एसआई) और 37 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा हेड कांस्टेबल और अन्य कर्मचारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस विभाग में साल के अंत में किया गया यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए साल से पहले यह बदलाव पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में किया गया है।




