March 6, 2026

सुशासन की नई मिसाल: माना कैंप में ‘अटल परिसर’ का भव्य लोकार्पण

0
FB_IMG_1766723935177

(रिपोर्ट- बिप्लव दत्ता ) रायपुर – भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ में सुशासन के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित ‘अटल परिसरों’ का भव्य लोकार्पण किया। इसी कड़ी में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत माना कैंप में भी हर्षोल्लास के साथ लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ।

प्रमुख उपस्थित एवं गरिमा

लोकार्पण समारोह में स्थानीय नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल लाल साहू, RDA अध्यक्ष नंद कुमार साहू,माना नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व अध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष के. ऐबु , माना नगर पंचायत के CMO सौरभ बाजपाई एवं पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी समेत माना कैंप के समस्त पार्षदगण, आम जनता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की अमिट मिसाल है। यह परिसर न केवल उनकी स्मृतियों को जीवंत रखेगा, बल्कि नई पीढ़ी को उनके महान विचारों से भी परिचित कराएगा। प्रदेश सरकार अटल जी के ‘सुशासन’ के संकल्प को दोहराते हुए हर वर्ग की खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed