March 6, 2026

दिनदहाड़े बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की हत्या,कार में सवार होकर पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने चाकू और टंगिया से ताबड़तोड़ किया हमला,आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी

0
bjp-leader-asshay-garg-2025-12-23-15-09-07

छत्तीसगढ़ – कोरबा जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कटघोरा थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता और जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार होकर पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने अक्षय गर्ग पर चाकू और टंगिया से ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर रूप से घायल अक्षय को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अक्षय गर्ग बिंझरा क्षेत्र से वर्तमान में जनपद सदस्य थे और पूर्व में जनपद उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। वे पेशे से ठेकेदार भी थे। बताया जा रहा है कि वह कटोरी नागोरी से केशलपुर के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क के निर्माण कार्य का ठेका संभाल रहे थे। 23 दिसंबर को वे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी यह हमला हुआ।

इस हत्या के बाद कटघोरा क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed