March 6, 2026

IPS अधिकारियों का फेरबदल: गरियाबंद–कांकेर एसपी बदले, देखें आदेश

0
IPS-Transfer-1

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए गरियाबंद और कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह कार्रवाई कांकेर के आमबेड़ा क्षेत्र में हाल ही में हुई हिंसक घटना के बाद की गई है। सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, कांकेर की एसपी आईपीएस इंदिरा कल्याण एलेसेला को उनके वर्तमान पद से हटाकर पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज सरगुजा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद राज्य के संवेदनशील और रणनीतिक सुरक्षा ढांचे से जुड़ा हुआ है, जहां उनके अनुभव का उपयोग किया जाएगा।

वहीं गरियाबंद जिले के एसपी आईपीएस निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कांकेर जैसे नक्सल और संवेदनशील जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

इसके साथ ही आईपीएस वेदव्रत सिरमौर को पर्यटन विभाग में प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाते हुए गरियाबंद जिले का नया एसपी बनाया गया है। वे फिलहाल छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें जिले की कानून-व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed