March 6, 2026

भाजपा जनादेश नहीं क्षमा परब मनाये – दीपक बैज

0
Screenshot_20251222_232014_copy_800x789

रायपुर – जनादेश नहीं क्षमा परब मनाए भाजपाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किस बात का जनादेश परब मना रही है भाजपा सरकार? 2 साल पहले जिन वादो को जनता से कर जनादेश हासिल किया, उसको भूल गये, अब उत्सव मना रहे। 2 साल से किसान परेशान है, टोकन, तौलाई, बारदाना के लिए भटकने मजबूर है। दो सालों में मात्र डेढ़ किलोमीटर सड़क भी नही बना पाये। सड़के बदहाल है, मरम्मत तक नहीं हो पा रहा है। 10463 स्कूल बंद कर दिया, एक भी स्कूल नहीं खोले। हजारों शिक्षक रिटायर हुए लेकिन भर्ती रोक रखी है। 2 साल में पांच बार बिजली के दाम बढ़ाए गए, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ की योजना बंद है। भूखंडों की गाइड लाइन दरों में 800 प्रतिशत तक अनाप-शनाप वृद्धि कर दिया गया। 5 डिसमिल की रजिस्ट्रि बंद कर गरीबो को परेशान कर रहे है। भाजपा सरकार की वादा खिलाफी से हर वर्ग परेशान होकर आंदोलन कर रहा है। पटवारी, पंचायत सचिव, मितानिन आंगनवाड़ी वर्कर सहित हर विभाग के कर्मचारी की सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। 100 दिन में अनियमित कर्मचारी को नियमित करने का वादा जुमला निकला उल्टे अनियमित कर्मचारी नौकरी से निकाले जा रहे हैं। 2 साल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है सरकारी अस्पतालों में ना जांच हो रहा है ना इलाज हो रहा है ना ही दवाएं उपलब्ध है। 2 साल में छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़, अवैध नशे का गढ़ और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया गया है। रेत माफिया, भू माफिया और खनन माफिया सरकार चला रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार ने अपने 2 साल के कार्यकाल में जनता का भरोसा खो दिया। सरकार के खिलाफ चौतरफा आक्रोश है। मोदी की गारंटी के नाम पर जनता का मत हासिल किया। 2 साल में एक भी मोदी की गारंटी पूरा नहीं किया। सरकार से प्रदेश का हर वर्ग नाराज है। किसान नाराज है, युवा नाराज है, सरकारी भर्तियां बंद है, जो भर्तियां हुई है उसमें भ्रष्टाचार किया गया। फारेस्ट आरक्षक भर्ती, पुलिस आरक्षक भर्ती, आरआई भर्ती सभी जगह आरक्षक भ्रष्टाचार हो रहा। आदिवासियों किसानों की जमीने जबरिया उद्योगो और खदानों के लिये अधिग्रहित की जा रही है। विरोध करने पर लाठियां चलाई जा रही है, महिलायें निराश है, महतारी वंदन के नाम पर उनसे धोखा दिया गया। प्रदेश में 1.25 लाख से अधिक विवाहित महिलायें है, महतारी वंदन की राशि 67 लाख महिलाओं को दे रहे है। कर्मचारी नाराज है, सरकार ने उनको भी धोखा दिया। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा पूरा नहीं किया। बिजली के दाम बढ़ाने, भूमि के गाइडलाइन के रेट बढ़ाने, 5 डिसमिल से कम जमीनों की रजिस्ट्री बंद करने से जनता नाराज है। कोई ऐसा वर्ग नहीं जो सरकार के 2 साल के कार्यकाल से खुश हो।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के 2 साल में छत्तीसगढ़ की जनता को निराश किया है। साय सरकार की उपलब्धि के नाम पर पिछली सरकार की योजनायें बंद करना मात्र है। साय सरकार ने जनता के हित में चलाई जाने वाली योजनओं को दुर्भावनापूर्ण बंद किया। 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दिया, राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना, बेरोजगारी भत्ता, रीपा, मुख्यमंत्री कर्ज माफी, सिंचाई कर माफी, महिला समूहों की ऋण माफी, सीएम आदिवासी परब सम्मान निधि, सीएम छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि, कोदो कुटकी रागी खरीदी, नरवा-गरवा-घुरवा बारी, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, मुख्यमंत्री महतारी दुलार, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन, धरसा विकास, शहरी गरीबों को पट्टा एवं आवास, छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना को बंद किया। यह सरकार दुर्भावना वाली सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed