March 7, 2026

आईईडी चपेट में आने से दो जवान घायल,दोनों को इलाज के लिए रायपुर रेफर

0
ied-459x445

बीजापुर – नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। दोनों जवान कोबरा बटालियन के हैं। दोनों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर की शाम को डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बल की एक संयुक्त टीम पिल्लूर-कांडलापरती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए गई थी। अभियान के दौरान अचानक हुए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोबरा बल के दो आरक्षक कमलेश पैगाम और एएसआई अमित कुमार यादव घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और सतर्कता को बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed