April 24, 2026

खत्म हुआ टीवी डिबेट विवाद: BJP प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास और congress प्रवक्ता विकास तिवारी सभी चैनलों की बहस में होंगे आमने-सामने

0
image_editor_output_image-267527438-1765454218512_copy_800x422

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजनीति में बीते कुछ दिनों से चर्चा में रहे टीवी डिबेट बैन विवाद पर आखिरकार दोनों दलों ने विराम लगा दिया है। कांग्रेस और भाजपा—दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रवक्ताओं पर लगाए गए प्रतिबंध आदेश वापस ले लिए हैं।

कांग्रेस ने हाल ही में भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के साथ किसी भी टीवी डिबेट में न बैठने का निर्देश दिया था। इसके जवाब में भाजपा ने भी कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी के साथ बहस में शामिल होने पर रोक लगा दी थी।

लेकिन अब दोनों राजनीतिक दलों ने माहौल को सामान्य करते हुए अपने आदेश वापस ले लिए हैं।

दोनों किसी भी टीवी चैनल की बहस में अन्य प्रवक्ताओं के साथ हिस्सा ले सकेंगे।

राजनीतिक हलकों में इसे हालिया तनाव कम होने का संकेत माना जा रहा है। इससे टीवी डिबेट्स में फिर से दोनों दलों की आमने-सामने की बहस देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed