March 6, 2026

विधानसभा शीतकालीन सत्र समेत कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा,10 दिसंबर को साय कैबिनेट की बैठक

0
CM-Sai-1-768x432

छत्तीसगढ़ – रायपुर में 10 दिसंबर को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जहां नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर अहम चर्चा संभव है। बैठक की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। विभिन्न विभाग अपने प्रस्ताव लेकर पहुंचेंगे, राजनीतिक हलकों में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा क्योंकि पिछली 3 दिसंबर की बैठक के फैसलों की समीक्षा और नए निर्णय हो सकते हैं। यह बैठक प्रदेश विकास की दिशा तय करेगी।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक में किसानों से जुड़े अहम मुद्दों, धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, राज्य की वित्तीय स्थिति, औद्योगिक निवेश, स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। हाल ही में धान खरीदी व्यवस्था में मिल रही सफलता और किसानों द्वारा बड़े स्तर पर किए जा रहे। रकबा समर्पण के बाद सरकार इस क्षेत्र में और सुधारों पर विचार कर सकती है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीत सत्र 14 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। चार दिन के इस सत्र में धर्मांतरण संशोधन समेत कुछ विधेयक विचारार्थ लाए जाने की उम्मीद है। इस बैठक में पेश होने वाले धर्मांतरण विधेयक और अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही नवा अंजोर विजन डाक्यूमेंट का प्रेजेंटेशन भी होगा। हालांकि इस बैठक का ऑफिशियल एजेंडा नहीं मिला है। आमतौर से विधानसभा सत्र से पहले कैबिनेट बैठक की परंपरा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed