रायपुर – छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने की दिशा में गृह विभाग मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय की विभागीय छानबीन समिति की अनुशंसाओं के आधार पर राज्य पुलिस सेवा में प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत कुल 36 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में प्रमोशन दिया गया है।