छत्तीसगढ़ पहुंचे PMमोदी, डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में कल होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ – नवा रायपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित डीजीपी-आईजी सम्मेलन में शिरकत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे।
प्रधानमंत्री राज्य सरकार के स्पीकर निवास में रात्रि विश्राम करेंगे और उसके बाद कल सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन से पहले ही राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत आज से हो चुकी है। कुल आठ सत्र प्रस्तावित हैं, पहले दिन दो, दूसरे दिन चार और तीसरे दिन दो सत्रों का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनमें से छह महत्वपूर्ण सत्रों में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा पर चल रहे वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए छत्तीसगढ़ में यह सम्मेलन बेहद अहम माना जा रहा है।
यह सम्मेलन देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों, सुरक्षा विशेषज्ञों और प्रशासनिक प्रमुखों के लिए एक राष्ट्रीय मंच तैयार करता है। इस दौरान पुलिसिंग और सुरक्षा तंत्र से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
इसमें आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस कल्याणऔर आधुनिक तकनीकों के उपयोग जैसी चुनौतियों पर गहन मंथन शामिल होगा। यह आयोजन देश में पुलिसिंग के नए मानकों और बेहतर प्रथाओं की दिशा तय करने में सहायक साबित होता है।

