March 6, 2026

अमित शाह रायपुर पहुंचे,तीन दिन चलेगी हाई सिक्योरिटी मीटिंग

0
cg-news-2025-11-28-00-25-20

छत्तीसगढ़ – राजधानी रायपुर आज देश के सबसे बड़े सुरक्षा और पुलिसिंग सम्मेलनों में से एक का गवाह बनने जा रही है। नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान परिसर में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस आयोजित हो रहा है।

गुरुवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उपमुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे और तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कई बड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस महीने में प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है, जो उनके राज्य के प्रति विशेष जुड़ाव को दर्शाता है।

इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के DGP, IG, ADG, IB और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल होंगे। अधिकारी अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर प्रेजेंटेशन देंगे। सम्मेलन का उद्देश्य एक ऐसा मॉडल तैयार करना है जिसे पूरे देश में लागू किया जा सके। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। पिछले वर्ष यह आयोजन भुवनेश्वर में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed