रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की निजी स्थापना में विशेष सहायक पद पर पदस्थ दुर्गेश कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से भारमुक्त करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में भेज दिया है। आदेश 27 नवंबर को जारी किया गया।