28 नक्सलियों का सरेंडर, 18 महिला नक्सलियों ने छोड़ा हथियार
छत्तीसगढ़ – नक्सल प्रभावित इलाकों में आत्मसमर्पण की लहर लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले में मंगलवार को कुल 28 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 18 महिला नक्सली भी शामिल हैं, जो लंबे समय से विभिन्न एरिया कमेटियों और डिवीज़नों में सक्रिय थीं।

सामूहिक सरेंडर कार्यक्रम के दौरान बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी, BSF और ITBP के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मुख्यधारा में लौटने पर बधाई दी।
सरेंडर की यह घटना उस बड़ी श्रृंखला का हिस्सा है जो पिछले एक महीने से बस्तर में चल रही है।
- एक महीने पहले 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।
- उसके कुछ दिनों बाद 140 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए थे।
इन 140 नक्सलियों में शामिल था, सतीश उर्फ टी वासुदेव राव उर्फ रूपेश, जो सेंट्रल कमेटी मेंबर था और माड़ डिवीजन व इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय था।
उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था, जबकि बाकी कई नक्सलियों पर 5 लाख से 25 लाख तक के इनाम थे।
इससे पहले हुए सरेंडर में नक्सलियों के कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए थे। इनमें
- AK-47 राइफल (AK-47 Rifle)
- इंसास राइफल (INSAS Rifle)
- SLR
- 303 राइफलें (303 Rifles)
जैसे घातक हथियार शामिल थे।
नक्सली हथियारों के साथ इंद्रावती नदी (Indravati River) के उसपरी घाट पर पहुंचे थे, जहां से सुरक्षा बलों ने उन्हें नाव के जरिए बीजापुर लेकर गया और फिर औपचारिक प्रक्रिया पूरी हुई।

