March 6, 2026

15 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 48 लाख का ईनाम

0
15-Naxalites-surrender-in-Sukma

छत्तीसगढ़ – सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। कुल 15 नक्सलियों ने 48 लाख के कुल इनाम के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इनमें चार नक्सलियों पर 8-8 लाख, जबकि दो नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया। 

सरेंडर करने वालों में PPCM के 4, SCM के 2, पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 सदस्य शामिल हैं। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष नक्सली हैं। इन सभी पर मिलाकर कुल 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें 4 नक्सलियों पर 8-8 लाख, 2 पर 5-5 लाख, 1 पर 3 लाख, 1 पर 2 लाख, 1 पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

इस सरेंडर अभियान में जिला पुलिस बल, DRG, RAF, CRPF (02, 212, 217, 223 बटालियन), COBRA 207 और विभिन्न इंटेलिजेंस एजेंसियों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed