आरोपी के फरार होने पर 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, ड्यूटी लापरवाही करने पर SSP ने की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ – दुर्ग में तीन पुलिसकर्मियों को लापरवाही करने पर लाइन अटैच कर दिया गया। इन पुलिसकर्मियों की पकड़ से आरोपी हेमंत अग्रवाल छूट कर भाग गया था। वे आरोपी को बिना हथकड़ी लगाए भिलाई व्यवहार न्यायालय में पेश करने ले जा रहे थे। बाद में जांच में तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई। जिस पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया।


