March 6, 2026

छत्तीसगढ़ के नए एडवोकेट जनरल बने विवेक शर्मा

0
highcourt-1-780x405 (3)

रायपुर -छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सर्वोच्च विधि अधिकारी पद पर बड़ा परिवर्तन करते हुए विवेक शर्मा को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। इससे पहले वे अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे थे। शनिवार को विधि और विधायी कार्य विभाग ने इस नियुक्ति संबंधी आधिकारिक आदेश जारी कर दिया।

आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए विवेक शर्मा को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से छत्तीसगढ़ का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बदलाव के साथ ही वर्तमान महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत के इस्तीफे को भी विधि विभाग ने स्वीकार कर लिया है। उनका त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए सरकार ने स्पष्ट किया कि अब राज्य के शीर्ष विधिक पद की जिम्मेदारी पूरी तरह विवेक शर्मा को सौंपी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed