March 6, 2026

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा रायपुर में 23 से 25 नवंबर तक राज्य स्तरीय आवास मेला, सस्ते और आधुनिक घर खरीदने का सुनहरा मौका

0
image-2025-11-21T162504.768-1024x771

छत्तीसगढ़ – घर खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए इस नवंबर बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 23 से 25 नवंबर तक राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला उन हजारों परिवारों के लिए खास है जो अपने बजट में सुरक्षित, आधुनिक और सरकारी विश्वसनीयता वाले घर की तलाश कर रहे हैं।

इस मेले की जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव और कमिश्नर अवनीश शरण ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि यह मेला आवास योजनाओं की पूरी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराने और लोगों को प्रत्यक्ष चयन का मौका देने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है।

घर खरीदने वालों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

मेले में घर खरीदने वालों के लिए सभी प्रमुख बैंकों के हाउसिंग लोन स्टॉल होंगे, जहां तुरंत जानकारी और प्री-एप्रूवल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही खरीदार सीधे साइट विजिट का लाभ उठाकर अपनी पसंद का घर चुन सकेंगे।

मेले में वास्तु शास्त्र से जुड़े विशेषज्ञ स्टॉल, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी, नई निर्माण तकनीक, और ब्रांड पार्टनर्स के मटेरियल डिस्प्ले भी शामिल होंगे। लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न गिफ्ट वाउचर और हैम्पर भी रखे गए हैं।

हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने बताया कि विभाग को लंबे समय बाद नई ऊर्जा मिली है। पहले बोर्ड पर भारी लोन का दबाव था, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे पूरी तरह कर्जमुक्त किया है। परिणामस्वरूप, बोर्ड अब 2,060 करोड़ रुपये की नई परियोजना शुरू कर रहा है, जो 22 जिलों में एक साथ संचालित होगी- यह बोर्ड के इतिहास में पहली बार है।

उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में केवल 250 करोड़ का व्यवसाय हुआ था, जबकि वर्तमान सरकार में सिर्फ एक वर्ष में हाउसिंग बोर्ड ने 600 करोड़ का रिकॉर्ड व्यवसाय किया। उन्होंने कहा कि इस बार मेला सिर्फ प्रदर्शनी नहीं बल्कि 2,000 करोड़ की वैकेंसी भी प्रदान करेगा, जहां लोग मौके पर राशि जमा कर स्वयं अपना आवास चुन सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed