March 6, 2026

‘रिंकिया के पापा’ की धुन पर झूमे स्वास्थ्य मंत्री: NDA की ऐतिहासिक जीत का छत्तीसगढ़ में जश्न

0
Screenshot_20251116_093815_copy_800x442

( रिपोर्ट – बिप्लव दत्ता ) मनेंद्रगढ़ :-  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक जीत और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ जिले में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत का भव्य उत्सव मनाया।

 भोजपुरी गानों पर किया जमकर डांस

बताया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ के गांधी चौक में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की भारी भीड़ के बीच भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। जश्न का मुख्य आकर्षण मंत्री का डांस था, जिन्होंने भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के प्रसिद्ध गीत “रिंकिया के पापा” के साथ-साथ “कमरिया” और “लगावे तू लिपिस्टिक” जैसे गानों पर खूब ठुमके लगाए। मंत्री के इस सहज और जोशीले अंदाज़ को देखकर कार्यकर्ताओं में भी दोगुना जोश भर गया और सभी देर रात तक जश्न में डूबे रहे।

 ‘डबल इंजन’ की सरकार पर जताया विश्वास

इस मौके पर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने मंत्री जायसवाल के सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ की।स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में अब एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पूरी गति से विकास करेगी और राज्य को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यह उत्सव इस बात का प्रतीक था कि बिहार में मिली सफलता ने अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी एक नई ऊर्जा का संचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed