March 6, 2026

करणी सेना प्रमुख शेखावत पर FIR दर्ज,पुलिस अधिकारियों को धमकी का आरोप,गृहमंत्री बोले-अपराधी चाहे कोई भी हो…

0
fir

छत्तीसगढ़ – रायपुर पुलिस ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ सोशल मीडिया लाइव में दी गई धमकी के बाद FIR दर्ज कर ली है। शेखावत ने हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने पर आपत्ति जताते हुए पुलिस अधिकारियों को घर में घुसकर जवाब देने की चेतावनी दी थी।

शेखावत ने तोमर की कार्रवाई में शामिल पुलिसवालों और रायपुर SSP के घर में घुसने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद मौदहापारा थाने में पुरानी बस्ती थाने के पूर्व थानेदार योगेश कश्यप ने शिकायत दर्ज करवाई है।

इस शिकायत में इंस्पेक्टर योगेश कश्यप ने आपराधिक धमकी, लोक सेवक को धमकाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने का जिक्र किया है। जिसके बाद मौदहापारा पुलिस ने BNS की धाराओं में 15 नवंबर को FIR दर्ज कर की है। वहीं FIR के बाद राज शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिर धमकी दी है।

बता दें कि वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस की गिरफ्त में है। 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में है। इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में अपराधी कोई भी हो नहीं छोड़ा जाएगा। चाहे कोई भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed