March 6, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत पर साय कैबिनेट ने मनाया जश्न: सीएम साय ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई

0
sai-011-1140x675

रायपुर – बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर रही भाजपा नीत एनडीए (NDA) की बढ़त पूरे देश में राजनीतिक हलचल का कारण बनी हुई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी इसका उत्साह साफ देखने को मिला। नया रायपुर स्थित महानदी भवन में आज से पहले शुरू हुई कैबिनेट बैठक के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ खुशी जाहिर की।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को मिठाई खिलाई और बिहार में एनडीए द्वारा बनाए जा रहे ऐतिहासिक रुझानों पर बधाई दी। माहौल पूरी तरह उत्साह से भरा था, क्योंकि दोपहर 1:30 बजे तक एनडीए 201 सीटों पर आगे चल रही थी। यह आंकड़ा चुनावी तस्वीर को लगभग एकतरफा बना रहा है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नीत महागठबंधन 36 सीटों पर संघर्ष कर रहा है, जिसमें राजद 27 सीट, कांग्रेस 4 सीट और अन्य दल 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed