March 6, 2026

रायपुर पुलिस ने वांटेड वीरेन्द्र तोमर का निकाला जुलूस, फटी बनियान, लड़खड़ाते कदम… जहां बोलती थी तूती वहीं निकली हेकड़ी तो बेहोश हो गया तोमर

0
comp-161_1762684128_copy_800x600

छत्तीसगढ़ – राजधानी पुलिस ने मोस्ट वांटेड वीरेन्द्र तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस रविवार को उसे रायपुर लेकर पहुंची। सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर का पुलिस ने उसका जुलूस निकाला। इस दौरान उसकी चाल बदली हुई थी। वह लड़खड़ाते हुए चल रहा था। जिसके नाम की राजधानी रायपुर में काफी तूती बोलती थी वह पुलिस के सामने बेबस नजर आया।

पुलिस ने रविवार को  वीरेंद्र तोमर का जूलूस निकाला। फटी बनियान, हाथों में हथकड़ी पहने मोस्ट वांटेड वीरेन्द्र तोमर का पुरानी बस्ती थाना इलाके में जुलूस निकाला। जिस इलाके में कभी उसकी तूती बोलती थी वहीं वीरेन्द्र तोमर की हालत देख लोगों मजाक उड़ा रहे थे। पुलिस ने एक ही दिन में मोस्ट वांटेड की हेकड़ी निकाल दी थी। वह लंगड़ाते हुए चल रहा था। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर भी गया था। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने उसे संभाला।

अभी अभी भी फरार

पुरानी बस्ती थाने से वीरेन्द्र तोमर को लेकर पुलिस ACCU कार्यालय पहुंची। पुलिस ने यहां वीरेंद्र तोमर से पूछताछ की। वीरेन्द्र तोमर का भाई रोहित तोमर अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोनों भाइयों के खिलाफ रायपुर के अलग-अलग थानों में 16 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध शामिल हैं।

कौन है वीरेंद्र सिंह तोमर

वीरेंद्र सिंह को रूबी तोमर के नाम से भी जाना जाता है। वह रायपुर का आदतन अपराधी है। वह अपने छोटे भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सूदखोरी का काम करता था। वह कर्जदारों से मूलधन से ज्यादा ब्याज वसूलता। पैसा नहीं मिलने पर मारपीट करता और लोगों की संपत्ति पर कब्जा कर लेता था। किसी की गाड़ी अपने नाम कर लेता तो किसी की जमीन और मकान। वीरेंद्र सिंह तोमर पर पहला मामला 2006 में दर्ज हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed