April 23, 2026

पैसों के विवाद में तीन दोस्तों ने साथी को बेरहमी से हत्या कर शमशान घाट में जला दी लाश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

0
c8CAeryI-Chhattisgarh-News-22

जशपुर – जिले में दोस्ती की आड़ में हुई एक खौफनाक वारदात ने इलाके को हिला दिया है। तीन दोस्तों ने अपने साथी सीमित खाखा की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि हत्या का कारण कमीशन के पैसों को लेकर हुआ विवाद था।

पुलिस के अनुसार मृतक सीमित खाखा (28) सीटोंगा गांव का रहने वाला था। वह हाल ही में अपने दोस्तों के साथ झारखंड के हजारीबाग काम करने गया था। घर लौटने के बाद चारों ने शराब पीने की योजना बनाई और बांकीटोली पुलिया के पास श्मशान घाट में बैठे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि शराब के दौरान कमीशन के पैसों पर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन दोस्तों ने सीमित पर हमला कर दिया। रामजीत राम ने चाकू से सीने पर वार किया, वीरेंद्र राम ने लोहे की छड़ से सिर पर प्रहार किया।

दोनों के साथ एक नाबालिग भी था, जिसने वारदात में साथ दिया। हत्या के बाद तीनों ने लाश को करीब 400 मीटर दूर ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को पुलिस को पुराना नगर के तुरीटोंगरी क्षेत्र में एक अधजली लाश मिलने की सूचना मिली। चेहरा और शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका था, जिससे पहचान मुश्किल थी।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद केस दर्ज किया। जांच में पता चला कि सीटोंगा गांव का सीमित खाखा घर नहीं लौटा है। इसी आधार पर पुलिस ने उसके दो दोस्तों रामजीत राम और वीरेंद्र राम को हिरासत में लिया।

पुलिस पूछताछ में टूटा साजिश का जाल

शुरुआत में दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्त पूछताछ के बाद उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि कमीशन के पैसों के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर सीमित की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जशपुर एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह से योजनाबद्ध थी। आरोपियों ने पहले से चाकू और लोहे की छड़ बैग में रखी हुई थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हत्या के बाद पेट्रोल कहां से लाया गया और क्या किसी और की इसमें भूमिका थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed