March 6, 2026

जादू-टोना के शक में हत्या,आरोपी फरार,पुलिस ने जांच में जुटी

0
MURDER11-e1676297788479

रायपुर- राजधानी से सटे मुजगहन थाना क्षेत्र के छछानपैरी गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां जादू-टोना के शक में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान श्याम कुमार ध्रुव के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी संजय नेताम मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय नेताम को श्याम कुमार पर जादू-टोना करने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शुक्रवार रात बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच पहले भी इसी मुद्दे पर विवाद हो चुका था। इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि हत्या तक बात पहुंच गई। घटना के बाद से गांव में दहशत और गम का माहौल है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed