March 6, 2026

युवक की पीट-पीटकर हत्या,प्रेम प्रसंग और रंजिश से जुड़ा है मामला,दो संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी

0
screenshot-2025-10-30-124332-1_1761810063

दुर्ग – जिले के भिलाई में 25 साल के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की है। पड़ोस के रहने वाले 2 युवकों ने मिलकर विक्की उर्फ धीरज सरोज की हत्या कर दी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ बताया जा रहा है। बताते हैं विक्की की आरोपियों से पुरानी रंजिश थी।

घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार के सदस्यों में नाराजगी भी है और शोक भी है। बताया जा रहा है, एक लड़की विक्की को अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद 4-5 लोगों ने उसे इतना मारा कि उसकी जान चली गई।

घटना के बाद मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि कोई लड़की उनके बेटे को घर में बुलाने आई थी, वह बिना बताए चला गया। फिर 4-5 लोग मिलकर मारने लगे। जब तक मां वहां पहुंचती तब उनके बेटे को मारकर लेटा दिए थे। मां पहुंची तो उनका बेटा खून से लथपथ पड़ा था।

मां ने बताया कि ये 15 दिन पहले की बात है। पड़ोसियों ने उनकी बेटी को भी गायब कर दिया था। वो 3-4 दिन तक परेशान रहीं। थाने के चक्कर लगाने के बाद ही बेटी वापस आई। पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस के अनुसार, आज सुबह लगभग 8 बजे युवक की हत्या हुई। परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले सूरज और सुधांशु ने उनके बेटे की जान ली है। सुधांशु तो घर के पीछे ही रहता है, वो विक्की के मामा का बेटा है। पुलिस दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed