March 7, 2026

छत्तीसगढ़ में EOW/ ACB का बड़ा एक्शन: रायपुर, दुर्ग,राजनांदगांव समेत 12 जगहों पर मारा छापा,10 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम

0
20251029_082038-scaled_copy_800x600

छत्तीसगढ़ – EOW/ACB की टीम ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव में कई प्रमुख कारोबारियों के घरों और दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सुबह करीब 5:30 बजे से शुरू हुई, जब रायपुर से 10 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग इलाकों में दस्तावेजों की जांच शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, EOW की टीम ने भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा के घर, और कामठी लाइन क्षेत्र में मनीष भंसाली के ठिकाने पर छापा मारा है। इस दौरान टीम ने व्यापार से जुड़े लेनदेन और वित्तीय रिकॉर्ड्स की गहन जांच की।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी खनन (माइनिंग) कारोबार से जुड़े सप्लायरों और ब्रोकरों से संबंधित बताई जा रही है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है, जबकि eow की टीम मौके पर सभी दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़ी फाइलों की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed