March 6, 2026

केंद्रीय जेल परिसर में जिला बदर आरोपी मोबाईल से बातचीत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, SP ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

0
police-suspend

अंबिकापुर – जिले में पुलिस विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, केंद्रीय जेल परिसर में जिला बदर आरोपी जय आदित्य तिवारी उर्फ अंश पंडित के मोबाइल से बातचीत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में आरोपी खुलेआम मोबाइल फोन से बात करता हुआ नजर आ रहा था। घटना सामने आने के बाद एसपी राजेश अग्रवाल ने तुरंत जांच के आदेश दिए। जांच में लापरवाही साबित होने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी जय आदित्य तिवारी को थाना अंबिकापुर के अपराध क्रमांक 781/2025 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था। 23 अक्टूबर 2025 को जीवन ज्योति अस्पताल अंबिकापुर से इलाज के बाद डिस्चार्ज होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया के दौरान तीन आरक्षकों आरक्षक परवेज फिरदौसी, डॉ. सिम सिद्दार और सुशील खेस को आरोपी की सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया था। इसी दौरान आरोपी का वीडियो सामने आया, जिसमें वह जेल परिसर के बाहर मोबाइल फोन से बातचीत करता दिखाई दिया।

जांच में पाया गया कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस जवानों ने आरोपी को मोबाइल से बात करने से न तो रोका और न ही फोन जब्त किया। यह मामला न केवल पुलिस अनुशासन का उल्लंघन था, बल्कि आरोपी को विशेष सुविधा देने जैसा भी प्रतीत हुआ।

एसपी राजेश अग्रवाल ने इसे गंभीर लापरवाही और संदिग्ध आचरण मानते हुए तीनों आरक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया है।

एसपी ने आदेश जारी करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सम्बद्ध किया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या लापरवाही पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed