March 6, 2026

छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में कल से शुरू होगा SIR, आज रात से फ्रीज हो जाएगी वोटर लिस्ट

0
navbharat-times (1)

छत्तीसगढ़ – मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि देश में 21 साल बाद विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बिहार में SIR का पहला चरण बेहद सफल रहा, जहां मतदाता सूची में सुधार और नए वोटरों के पंजीकरण का काम बिना किसी शिकायत के पूरा हुआ। अब इसका दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किया जा रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इन 12 राज्यों में सोमवार रात से वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में लगभग 2 करोड़ 80 लाख मतदाता हैं। मंगलवार यानी 28 अक्टूबर से SIR सर्वे का काम शुरू होगा।

इस दौरान नई वोटर लिस्ट में युवाओं और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। वहीं, मृतकों, डुप्लीकेट या अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश के सभी कलेक्टरों ने टॉप-टेबल एक्सरसाइज पूरी कर ली है। इसमें पुरानी और वर्तमान वोटर लिस्ट का मिलान किया गया।
अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश मिलते ही आगे की प्रक्रिया तेजी से शुरू होगी। इससे मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।

2026 के चुनावों की तैयारी

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग का पूरा ध्यान अब उन राज्यों पर है, जहां मई 2026 तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले SIR जरूरी है ताकि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न रहे। यह प्रक्रिया लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगी।

SIR से होगी सटीक मतदाता पहचान

SIR के तहत हर योग्य मतदाता को जोड़ा जाएगा और अयोग्य को हटाया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति का वोटिंग अधिकार सुरक्षित रहे और चुनाव पारदर्शिता के साथ हों।
चुनाव आयोग का कहना है कि यह पहल देशभर में मतदाता सूची की गुणवत्ता और भरोसे को नया स्तर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed