March 6, 2026

1.50 करोड़ के इनामी नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

0
09_12_2023-naxali_surrender_23600495

रायपुर – छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर आई है। सुरक्षा बलों के सामने करीब 60 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें मोस्ट वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा भी शामिल है, जिस पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

भूपति नक्सली संगठन का बड़ा चेहरा रहा है और उसका नेटवर्क छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भूपति ने सरकार के समक्ष हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस के अनुसार, जैसे ही भूपति ने आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई, नक्सली संगठन में आपसी मतभेद और फूट देखने को मिली। बताया जा रहा है कि संगठन के भीतर कई निचले स्तर के सदस्य अब आत्मसमर्पण के पक्ष में हैं।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई वरिष्ठ कैडर शामिल हैं। डिवीजन कमेटी मेंबर और एरिया कमेटी मेंबर भी इस समूह में हैं। इनमें से कई नक्सली पहले बड़ी मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं और उन पर गंभीर आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed