March 6, 2026

हत्या का आरोपी अस्पताल से फरार,सुरक्षा में चूक से मचा हड़कंप,पुलिस ने शुरू की तलाश अभियान

0
0iUJR0lt-Ambikapur

अंबिकापुर – सेंट्रल जेल का कैदी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। कैदी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां से कैदी मौका पाकर भाग गया। कैदी के खिलाफ हत्या का मामला चल रहा है। इस घटना के बाद अंबिकापुर में पुलिस में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी मुकेश कांत की तबीयत खराब होने पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया। सुबह बाथरूम जाने के बहाने वह कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

कैदी के भागने के बाद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। इधर कैदी के भागने की सूचना मणिपुर थाने में दी गई है। जिसके बाद पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed