March 6, 2026

धरने से पहले पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को पुलिस ने किया ‘हाउस अरेस्ट’, जानिए पूरी खबर

0
1280x720_2533094-raipur-nankiram-kanwar-under-house-arrest-cm-house-aiims-hospital

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजनीति में शनिवार को तब हलचल तेज हो गई जब पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर रायपुर में धरने पर बैठने का ऐलान किया। उनका आरोप था कि कलेक्टर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन्हें जल्द हटाया जाए।

ननकीराम कंवर शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे और धरने की सूचना रायपुर जिला प्रशासन को पहले ही पत्र के माध्यम से दे दी थी। लेकिन शनिवार सुबह जब वे धरना स्थल की ओर निकले, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया और उन्हें गहोई भवन में हाउस अरेस्ट कर लिया।

धरने की सूचना और सियासी दबाव को देखते हुए खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ननकीराम कंवर को फोन कर बातचीत की। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कोरबा कलेक्टर पर कार्रवाई होगी और जल्द ही उन्हें हटाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed