महतारी एक्सप्रेस से शराब तस्करी, 16 पेटी देशी शराब बरामद, 53 हजार कीमत,पुलिस ने आरोपी की किया गिरफ्तार
राजनांदगांव – महतारी एक्सप्रेस सेवा की एंबुलेंस का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। छुरिया थाना पुलिस ने दबिश देकर वाहन से महाराष्ट्र निर्मित अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम पैरीटोला क्षेत्र में एंबुलेंस के जरिए अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और जांच के दौरान महतारी एक्सप्रेस वाहन क्रमांक CG 07 CP 3015 को रोका। तलाशी लेने पर एंबुलेंस से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब की 16 पेटियां मिलीं। प्रत्येक पेटी में 48 बोतलें रखी गई थीं और प्रत्येक बोतल 180 एमएल का था। इस तरह कुल 138.2 बल्क लीटर शराब जब्त हुई।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तारी
छुरिया पुलिस ने आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू निवासी कल्लूटोला, थाना छुरिया को मौके से गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 53,760 रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही जिस बोलेरो वाहन से तस्करी की जा रही थी उसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है। कुल मिलाकर लगभग 6,53,760 रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) और 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।

