March 6, 2026

गोदावरी इस्पात फैक्टरी (HIRA Group) में छत गिरने से 6 मजदूरों की मौके पर मौत, दो दर्जन से ज्यादा मजदूर के मलबे में दबे होने की आशंका

0
FB_IMG_1758895748163

रायपुर – सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के गोदावरी इस्पात फैक्ट्री में छत गिरने से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र का है। घटना के समय प्लांट में कई मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि 17 से 18 लोग अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्लांट के बाहर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। रेस्क्यू के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्लांट में निमार्ण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान प्लांट का कुछ हिस्सा गिर गया। जिसमें कई मजदूर दब गए। इस हादसे में 6 से सात मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन फानन में देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में यह हादसा हुआ है. जिस जगह निर्माणाधीन हिस्सा गिरा वहां दर्जनभर मजदूर थे।

हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। साथ ही उन्होंने घायल मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed