March 6, 2026

कवर्धा आदिवासी युवती से हुआ था गैंगरेप,पुलिस ने तीनों आरोपियों का किया गिरफ्तार, आदतन अपराधी

0
kawardha-raip-1140x675

कवर्धा – आदिवासी युवती से गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक कवर्धा के ही रहने वाले हैं और आदतन अपराधी हैं।

पूरा मामला 24 सितंबर की रात का है। पीड़िता अपने परिचित के घर ठहरी हुई थी और रात करीब दो बजे किसी विवाद के बाद घर से निकलकर बस स्टैंड की ओर चली गई। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके (अटल आवास के पीछे) ले गए और वहां पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वह किसी को नाम नहीं बताए और फिर उसे बस स्टैंड के पास छोड़ दिया।

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए महिला थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इधर पुलिस जांच में लगी हुई थी, उधर घटना से नाराज आदिवासी समाज सड़क पर उतर आया। कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए उन्होंने आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की मांग की।

जनाक्रोश और लगातार विरोध-प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए कई टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया। इसके साथ ही, आरोपियों की पहचान या गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा करते हुए जनता से भी आरोपियों की पहचान या जानकारी होने पर पुलिस से साझा करने की अपील की थी।

आखिरकार 36 घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी अटल आवास में रहते हैं, जो मौके की नजाकत को देखते हुए फरार होने की कोशिश में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed