March 7, 2026

गैंगवार : दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, वीडियो वायरल

0
4875069-untitled-35-copy_copy_800x576

रायपुर – राजधानी में गैंगवार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हिंसक झड़प की पूरी घटना दिखाई दे रही है। वीडियो में लोग लाठी-डंडों और पत्थर से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक पक्ष द्वारा वाहन से हमला करने का प्रयास भी दिखाई दे रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई है और जांच की बात कह रही है।

डीडी नगर थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि इलाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे बदमाशों की पहचान कर तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीडियो आज का है या पुराना, इसकी भी जांच की जा रही है।

फिलहाल, अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के लिहाज से बदमाशों को जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed