सर्विस राइफल से CRPF जवान की खुदकुशी,सुसाइड नोट बरामद,आत्महत्या का कारण अज्ञात,की जा रही है जांच
सुकमा – जिले में तैनात CRPF के 219 बटालियन के जवान ने बीती रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम नीलेश कुमार गर्ग बताया जा रहा है, जो मध्यप्रदेश का निवासी था।
घटना रात करीब 10:30 बजे इंजरम कैंप की है। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में पड़े जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान के पास से 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है और उसमें दर्ज तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

